News PR Live
आवाज जनता की

बिहार का मान बढ़ाने वाले योगेश कुमार को ‘बिहार गौरव’ सम्मान, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और मंत्री मंगल पांडेय ने किया सम्मानित, नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर के कोच रहे हैं योगेश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे योगेश कुमार बिहार गौरव सम्मान से नवाजे गये हैं। उन्हें राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सम्मानित किया। कोरोना काल में जिन लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में एक्टिव रहकर बिहार का मान बढ़ाया, उन्हें दैनिक भास्कर की ओर से होटल मौर्या में स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये वे लोग हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के बुरे दौर में लोगों की हर संभव मदद की। इसी कड़ी में ‘क्रियेटिव मैन’ के नाम से मशहूर योगेश कुमार को बिहार गौरव से नवाजा गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

योगेश कुमार हॉकी के नेशनल खिलाड़ी रहे हैं। नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर कोच रहे और अंपायरिंग भी की। बिहार में हॉकी को लड़कियों से जोड़ने का बड़ा काम उन्होंने किया। वे अभी अकाउंटेंट जेनरल ऑडिट पटना ऑफिस में ऑडिटर हैं। लेकिन, उनकी एक बड़ी पहचान ऐसे आविष्कारक की है, जो हर दिन आम लोगों की दिनचर्या को सहज और सेफ बनाने में जुनून की हद तक सोचता और लगा रहता है। योगेश के शागिर्द अजितेश राय ने हॉकी का इंटरनेशनल खेला। अजितेश इंडियन सीनियर हॉकी टीम के कैप्टन भी बने। योगेश ने ऐसे 100 खिलाड़ी दिए, जिन्होंने हॉकी का नेशनल खेला। इनमें से ज्यादातर को हॉकी ने बेहतर नौकरियां दिलाईं। रेलवे, DPS, केन्द्रीय विद्यालय, DAV आदि कई संस्थानों में कोच के रूप में ट्रेनिंग दी। वे हॉकी के एक्सपर्ट के रूप में लिखने वाले और TV पर दिखने वालों में बिहार का बड़ा नाम हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.