रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, गंभीर हालत में जीएमसीएच बेतिया रेफर

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क, पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना परिसर में शुक्रवार को एक युवक द्वारा खुद को गंभीर रूप से घायल कर लेने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की मौजूदगी में युवक ने कथित तौर पर किसी नुकीली वस्तु से अपनी गर्दन की नस काट ली। गंभीर हालत में उसे पहले रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, गोला बाजार स्थित हरिजन बस्ती निवासी 20 वर्षीय युवक को पत्नी और परिजनों के साथ नशे की हालत में मारपीट करने की सूचना पर डायल-112 की पुलिस शुक्रवार शाम करीब तीन बजे रामनगर थाना लेकर पहुंची थी। इसी दौरान थाना परिसर के सरिस्ता में युवक ने अचानक किसी नुकीली वस्तु से अपनी गर्दन पर वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी उसे रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉ. सुजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, युवक के गले की नस आंशिक रूप से कट गई थी। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।
घायल युवक के पिता बलदेव राम ने बताया कि उनका बेटा नशे की हालत में घर पर पत्नी और अन्य परिजनों के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस उसे थाना लेकर गई थी, जहां उसने खुद को घायल कर लिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने खुद को किस वस्तु से घायल किया। वहीं, उसकी हालत पर चिकित्सकों की लगातार नजर बनी हुई है।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article