News PR Live
आवाज जनता की

बाढ़ में गंगा में डूबने से युवक की मौत, शव की तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बाढ़ के गंगा घाट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब गंगा स्नान कर रहे 22 वर्षीय अनु कुमार गंगा में डूब गया। बता दें कि अन्नू कुमार प्रत्येक दिन उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने आया करता था। रोज की तरह आज भी स्नान कर रहा था। इस दौरान वो गहरे पानी में चला गया और गंगा की धार में बह गया। वहीं घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई है। प्रशासन मौके पर पहुंची। और शव की स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी कर दी गई। वहीं स्थानीय पुलिस ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है वह भी जल्द ही पहुंच जाएगी। वहीं इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

बाढ़ से अजय मिश्रा की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.