News PR Live
आवाज जनता की

बाढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, अपराधियों ने शव को खेत में फेंका, पुलिस जांच में जुटी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बाढ़ में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना भदौर थाने के खजुरार गांव के पास की है। घटना को अंजाम देने के बाद शव को टाल क्षेत्र में फेंक दिया। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक ब्लू चेक शर्ट तथा केसरिया रंग का पायजामा पहने हुए हैं। ग्रामीणों ने सुबह खेत में शव को देखा।  जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कई ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ की गई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि कहीं से अपहरण कर युवक को लाया गया और हत्या कर फेंक दिया गया है। युवक की पहचान कराई जा रही है। अपराधियों ने तेज धार हथियार से युवक का गला रेता है। वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया भी पुलिस ने शुरू कर दी है।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.