सुपौल के गांव मल्हनी से शुरू हुई जोकार ने पूरे किए 4 साल, अब कई राज्यों में दे रही कैब सेवा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार के सुपौल जिले के छोटे से गांव मल्हनी से शुरू हुई कैब सेवा कंपनी जोकार (ZoCar) ने अपनी सफलता के चार वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास उपलब्धि के मौके पर शहर के एक निजी रिसॉर्ट में कंपनी का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापक, चालक, कर्मचारी और सहयोगी शामिल हुए और केक काटकर चार वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मनाया।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान कंपनी की अब तक की यात्रा और उपलब्धियों को याद किया गया। साथ ही भविष्य में यात्रियों को और बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।
चार साल में लाखों राइड पूरी, कई राज्यों तक पहुंची सेवा
महज चार वर्षों में जोकार ने लाखों सफल राइड पूरी कर यात्रियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। एक छोटे गांव से शुरू हुई यह कंपनी आज बिहार के साथ-साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अपनी सेवाएं दे रही है। सुरक्षित, समय पर उपलब्ध और भरोसेमंद कैब सेवा के कारण कंपनी ने कम समय में यात्रियों का विश्वास हासिल किया है। कंपनी का लक्ष्य लोगों को किफायती दरों पर बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।
स्थापना दिवस पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर
जोकार के संस्थापक धीरज ने बताया कि कंपनी के चौथे स्थापना दिवस के मौके पर ग्राहकों और ड्राइवर पार्टनरों के लिए कई विशेष योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को 2,000 रुपये तक के स्क्रैच कूपन दिए जाएंगे, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान विशेष लाभ मिलेगा। इसके अलावा सभी यात्रियों के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एसी कैब सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
72 घंटे पहले कर सकेंगे एडवांस बुकिंग
धीरज ने बताया कि कंपनी ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 72 घंटे पहले एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू की है। इसके जरिए लोग अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाकर समय पर वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकते हैं। यह सुविधा खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा, शादी-विवाह, पारिवारिक कार्यक्रम, व्यवसायिक यात्राओं और अन्य महत्वपूर्ण मौकों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।
ग्राहकों और ड्राइवर पार्टनरों का भरोसा बनी ताकत
कंपनी के संस्थापक धीरज ने कहा कि जोकार की सफलता के पीछे ग्राहकों का विश्वास और ड्राइवर पार्टनरों की मेहनत सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कंपनी से जुड़े सभी ग्राहकों, चालकों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कंपनी आधुनिक तकनीक, बेहतर ग्राहक सेवा और अधिक शहरों तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर काम करेगी।
गांव से निकली कंपनी बनी युवाओं के लिए प्रेरणा
मल्हनी जैसे छोटे गांव से शुरू हुई जोकार की यात्रा आज स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, बेहतर सोच और नवाचार के दम पर कंपनी ने अपनी पहचान बनाई है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में देशभर में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के साथ-साथ अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना है।सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article