केरल के इडुक्की में हुए भूस्खलन में दर्जन भर लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

PR Desk
By PR Desk

पटना : तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश के कारण इडुक्की जिले में हुए भूस्खलन में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह यह इडुक्की जिले के भूस्खलन राजामलई इलाके में हुआ है। इस हादसे में अब तक कई लोगों को बचाया गया है और मुन्नार के टाटा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों का कहना है कि जिस इलाके में यह भूस्खलन हुआ वह पर्यटन नगरी मुन्नार से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने कहा कि यहां 70 से 80 लोग रहते थे और उन्हें भी पता नहीं है कि कितने और लोग मलबे और कीचड़ फंसे हुए हैं। तालुका के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को यहां एक कनेक्टिंग ब्रिज बह गया था, जिससे इलाके तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है और बचाव कार्य को गति नहीं मिल पा रही है।

इस मामले के बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, राज्य अग्निशमन सेवा का 50 सदस्यीय विशेष बल, जो रात-दिन के काम के साजों-सामान से लैस है, वह घटना स्थल पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से बचाव और राहत कार्य में मदद मांगी है। वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भूस्खलन स्थल पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई है।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने राजामलाई, इडुक्की में हुए भूस्खलन पर दूख जताते हुए ट्वीट किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लिखा की… “राजामलाई, इडुक्की में भूस्खलन के कारण जानमाल के नुकसान से आहत। दु: ख की इस घड़ी में, मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्दी ठीक हो सकते हैं। एनडीआरएफ और प्रशासन जमीन पर काम कर रहे हैं, जिससे प्रभावितों को सहायता मिल रही है।”

Share This Article