जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली ,चल रहा मायागंज अस्पताल में इलाज।

Patna Desk

 

भागलपुर मधेपुरा जिला के चौसा फुलौत थाना के अजगैवा वार्ड नंबर 10 के रहने वाले दीप नारायण मंडल को घर बनाने के दौरान गांव के ही चार लोगों से विवाद हुआ और इसी क्रम में दूसरे पक्ष के द्वारा उन्हें दो गोली मारकर घायल कर दिया गया।

वही घायल व्यक्ति ने गांव के ही चार लोगों पर हथियार लेकर उन पर गोली चलाने का आरोप लगाया। वही पहले घायल को मधेपुरा के स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों के द्वारा उन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने बताया कि घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article