मतदान का प्रतिशत चुनाव में बढ़े,जिला प्रशासन चला रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़े इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान चला रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के निर्देशानुसार कैमूर ज़िले के सभी प्रखंडो में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । शुक्रवार को भभुआ के बनारडीहवा और चुआ में पंचायत मनरेगा रामपुर के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसी तरह चैनपुर प्रखंड के रामगढ़ पंचायत और मोहनिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम चलाया गया और मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

ग़ौरतलब है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कैमूर जिले में दिनांक 1 जून 2024 को मतदान र्निधारित है। पिछले विधानसभा आम निर्वाचन 2020 एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के मुकाबले बेहतर मतदान प्रतिशत हेतु स्वीप कोषांग के नेतृत्व में संबंधित जीविका दीदियों, डीपीएम स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी कर्मियों एवं अन्य कर्मियों के द्वारा कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article