महात्मा गांधी की कर्म भूमि मोतिहारी नगर में पेयजल की सुविधा नही,बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के बीच कही भी कोई भी पानी के स्त्रोत नही है।

Patna Desk

 

धरती तपती है। प्यास लगती है। लेकिन महात्मा गांधी की कर्म भूमि मोतिहारी नगर में पेयजल की सुविधा नही हो सकी है। मोतिहारी नगर से कचहरी चौक से लेकर बलुआ और फिर चांदमारी चौक और बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के बीच कही भी कोई भी पानी के स्त्रोत नही है। मोतिहारी नगर का आज तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण चारो तरफ लोग परेशान है। ऐसे में गर्मी से बचाव के लिये पेयजल की व्यवस्था नही है। जबकि मोतिहारी नगर को संसाधनों से युक्त करते हुए नगर परिषद से प्रोन्नति देकर नगर निगम का दर्जा दिया गया है। नगर निगम की सरकार भी गठित कर ली गयी है। लेकिन आज तक इस बड़ी परेशानी पर किसी की नजर नही गयी है।

मोतिहारी नगर से पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह छह बार संसद में मोतिहारी का प्रतिनिधित्व कर रहे है। वही यहां से पांच बार से पूर्व विधि मंत्री विधानसभा में मोतिहारी का नेतृत्व कर रहे है। सरकारों में इतने बड़े पिलर के रूप में प्रतिनिधित्व देने वाला मोतिहारी नगर आज मूलभूत सुविधाओं से महरूम बना है। जहां भीषण गर्मी में पेयजल की सुविधा नही हो सकी है। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी में घरों से नही निकलने और बहुत जरूरी कार्यवश ही निकलने की अपील आम लोगो से कर अपने दायित्व को पूरा कर लिया है। सरकार और प्रशासन की इस कार्रवाई से आमलोगों के जीवन दुस्वार हो गया है।

Share This Article