सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान एक आरोपी फरार भी हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई कैमूर जिले के भभुआ थाने की पुलिस ने की है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भभुआ थाने की पुलिस ने मोहर्रम के पर्व पर सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर मैसेज डालकर धार्मिक उन्माद फैलाने मामले में सदर थाने की पुलिस ने डिजिटल लैब चलाने वाले एक दुकानदार भभुआ वार्ड संख्या 10 नछावनी मुहल्ला निवासी रामलाल साह का बेटा कृष्णा कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

 

 

हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया साईट्स पर ही धार्मिक उन्माद फैलाने व स्टेटस पर भड़काऊ मैसेज लगाने के मामले में छावनी मुहल्ला निवासी नसीम राईन के बेटे नईम राईन को भी आरोपित बनाया गया है लेकिन वह फिलहाल फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसकी जानकारी भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article