ससुर जी की गंदी करतूत, बहू को भेजते थे गंदी वीडियो, मैसेज, हुआ वायरल।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

दरभंगा, बिहार के दरभंगा जिला में ससुर के द्वारा बहु को अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी है। जहां अशोक पासवान की बहू ने अपने ससुर के खिलाफ महिला थाना में आवेदन देकर शिकायत की है कि उनके पति पशुपति कुमार पारस प्रदेश में रहकर कमाई करते है और उनके ससुर गलत नियत से उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजते है।

वही पीड़िता नगीना देवी ने बताया कि मेरी शादी पशुपति कुमार पारस पिता अशोक पासवान से हुई है। शादी के बाद परिवार के पालन पोषण के लिए दिल्ली चले गए। हमदोनो से एक संतान भी है। वही उन्होंने कहा कि हमारी सास का निधन चार वर्ष पूर्व हो गया है। पति के बाहर जाने के बाद मैं घर पर अकेले रहने लगी। अकेले पाकर मेरे ससुर मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए, अपने शरीर पर मालिश करवाते थे। उस दौरान वे हाथ पकड़ लेते और घर का दरबाजा बंद कर गंदी-गंदी बातें करते रहते।

 

वही प्रीत नगीना देवी ने कहा कि उनके ससुर कई बार उन्होंने संबंध बनाने के लिए उन पर जोर डालते और कहते मेरा बीबी बनकर रहो। जिससे परेशान होकर हमें मायके जाना पड़ा। इतना ही नहीं मुझे अश्लील वीडियो, मैसेज व प्राइवेट पार्ट का फोटो भेजा करते थे। इसको लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन नहीं माने। इस संबंध में मेरे पति को सबकुछ पता है। लेकिन वह कुछ नही बोलते है।

 

वही पीड़िता के गिरफ्तार ससुर अशोक पासवान ने कहा कि हमारे घर का निजी मामला बेटा और बहु के बीच में चल रहा था। इसी के लिए मैंने डांटा और गाली-गलौज किया था। इसके बाद मेरा बेटा बाहर चला गया। इसी बीच मेरी बहू ने कहा की मुझे मायके पहुंचा दो, नही तो मैं जहर खा लूंगी। मेरा बेटा जाने से पहले अपनी पत्नी को मायके पहुंचा दिया। जिसके बाद मैं अपने घर पर अकेले रहता था। मेरे ऊपर लगाया गया सभी आरोप बे बुनियाद है। हमसे वह क्या क्या बोली है। हम आप लोगो के सामने नहीं कह सकते है।

 

वही मुख्यालय डीएसपी इमरान अहमद ने कहा कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर एफआईआर किया गया है। पूछताछ के लिए पीड़िता के पति से संपर्क करने का प्रयास किया गया है। पति बाहर काम करते है इस लिए उपस्थित नही हो सके है। फिलहाल इनके ससुर की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है। इसमें दहेज का भी एक एंगल आ रहा है। इसके लिए भी प्रताड़ना किया जा रहा है। घर मे केवल बहु और ससुर ही रहते थे। महिला ने इस एफआईआर में अपने पति और पति के बहन को भी अभियुक्त बनाया है। जिसके लिए छापामारी चल रहा है। जल्द गिरफ्तारी की जायेगी। वही उन्होंने कहा कि बहू को अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने वाले मामले की भी जांच की जा रही है।

 

Share This Article