NEWS PR डेस्क: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है इंजीनियरों की टीम बड़े-बड़े क्रेन की मदद से लगातार काम में जुटी हुई है !
सरकार और पुल निर्माण निगम की तरफ से दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने का डेडलाइन दिया गया है जानकारी के अनुसार सेतु के 67 एक्सपेंशन जॉइंट बदले जाएंगे। भोपाल और कोलकाता से फैब्रिकेशन मंगाया गया है और स्टील गार्डर की असेंबलिंग का काम यार्ड में लगभग पूरा कर लिया गया है बताया जा रहा है ! कि
ओवरलोड वाहनों के संचालन और रखरखाव के अभाव में एक्सपेंशन जॉइंट खराब हो गए थे जिनके बीच 5 से 6 इंच तक का गैप बन गया था। अब सभी पुराने जॉइंट को हटाकर नए जॉइंट लगाने का काम शुरू हो गया है।
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-