लाखो के अनएक्सपायरी जीवन रक्षक दवा जलाने में लीपापोती में जुट सीएस कार्यालय,सीएस ने लिखा पत्र।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पूर्वी चम्पारण ज़िलें के मोतिहारी के अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में लाखों के बिना एक्सपायरी दवा जलाने के मामले के 20 दिन बीतने के बाद सीएस कार्यालय द्वारा करवाई नही कर लीपापोती में जुटा है।जबकि दवा जलाने मामले में सीओ के जांच रिपोर्ट में 24 व 25 में एक्सपायर होने वाली दवा जलाने का मामला सत्य पाए जाने व सैंपल जपत किये जाने के बाद अरेराज एसडीओ ने करवाई को लेकर अपना प्रतिवेदन दिया गया था ।वही मामला संज्ञान में आने के बाद सीएस द्वारा भी घटना के 5 दिन बाद तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दवा जलाने का जांच कराया गया था ।जांच टीम के रिपोर्ट में भी दवा जलाने का मामला सत्य पाया गया था ।मामला संज्ञान में आने व अरेराज एसडीओ व जांच टीम के रिपोर्ट के बाद भी लाखो के बिना एक्सपायरी जीवन रक्षक दवा जलाने जैसे गंभीर मामला पर भी करवाई नही होने की चर्चा क्षेत्र में जोड़ो पर है ।वही सीएस द्वारा दवा जलाने के मामले में बीएचएम पर करवाई को लेकर स्वस्थ्य विभाग प्रधान सचिव को पत्र लिखा गया है ।

मोतिहारी जिला के अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में 29 दिसम्बर को दिन के उजाले में ऑक्सीजन प्लांट के बगल में लाखों का जीवन रक्षक दवा अस्पताल प्रबंधन द्वारा जलाया जा रहा था ।दवा जलाने के सूचना पर अरेराज एसडीओ अरुण कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अरेरज सीओ से जांच कराया गया ।सीओ के जांच में दवा जलाने का मामला सत्य पाया गया ।वही जलते दवा से लिये गए सैंपल में बिना एक्सपायरी दवा जलाते पाया गया ।सीओ के जांच रिपोर्ट के बाद अरेरज एसडीओ द्वारा अस्पताल उपाधीक्षक से स्पष्टीकरण की मांग किया गया।सूत्रों के अनुसार अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा एसडीओ को दिए गए स्पष्टीकरण के जबाब में दवा जलाने के मामले को ठोस जबाब नही दिया गया था ।वही अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा एसडीओ को दूसरे जबाब में बीएचएम की गलती बताया गया. वही एसडीओ ने जांच प्रतिवेदन के साथ करवाई के लिए जिला को जांच रिपोर्ट भेज दिया गया ।वही सीएस द्वारा भी तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया ।जांच टीम द्वारा दो दिन अनुमंडलीय अस्पताल पहुचकर दवा जलाने की जांच किया गया ।वही जांच टीम द्वारा भी सीएस को अपना जांच रिपोर्ट दवा जलाने का मामला सत्य पाते हुए दिया गया। जिला में आमलोगों में चर्चा बना हुआ है कि अस्पताल आने वाले मरीज दवा के लिए भटक रहे ।वही अस्पताल प्रबंधन द्वारा लाखो का जीवन रक्षक दवा जलाया जा रहा था ।जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग दोषी पर करवाई करने के बदले लीपापोती में जुटा है ।सीएस कार्यालय बिना एक्सपायरी दवा जलाने की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भी करवाई करने के बदले 20 दिन बाद भी पत्राचार करने में जुटी है ।दोषी पर करवाई नही होने को लेकर जितनी मुह उतनी बात सुनने को मिल रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में बिना एक्सपायरी लाखो के दवा जलाने के गंभीर मामले में एसडीओ व जांच टीम के रिपोर्ट के बाद भी दोषों पर करवाई नही होने की चर्चा जोड़ो पर है ।वही मोतिहारी सीएस अंजनी कुमार ने बताया कि दवा जलाने मामले में करवाई कर दिया गया है ।सभी जांच प्रतिवेदन के साथ करवाई को लेकर प्रधान सचिव स्वाथ्य विभाग पटना को पत्र भेज दिया गया है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article