दरभंगा से दिल्ली जा रही ट्रेन के कोच से निकलने लगा धुँआ,मची अफरा तफरी, ट्रेन से कूदे लोग।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अचानक धुआं निकलने लगा। धुँवा निकलता देख लोग घबरा गए और ट्रेन से कूदने लगे,काफी अफरा तफरी मच गई, रेलवे के एक पदाधिकारी ने बताया कि हॉट एक्सेल की वजह से ब्रेक बाइंडिंग की घटना हुई है।

कंट्रोल और कोरेज विभाग को इसकी जानकारी दी गई साथ ही गार्ड और चालक मिलकर इसे ठीक करने में जुट गए। इसके बाद आरपीएफ के पदाधिकारी मौके पर पहुंची और ब्रेक बाइडिंग को ठीक करा कर ट्रेन को हाजीपुर के लिए रवाना किया गया।

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों में ट्रेनों की घटना लगातार बढ़ी है ऐसे में जब यह मामला सामने आया तो लोग काफी घबरा गए।ऐसे में ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। जिसके बाद लोग अपना-अपना सामान लेकर ट्रेन से कूदने लगे। हादसे को लेकर बताया गया कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जैसे ही मुजफ्फरपुर जंक्शन से हाजीपुर के लिए रवाना हुई गोरौल स्टेशन क्रॉस करने के दौरान चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका,स्लीपर की S4 बोगी के नीचे से धुआं निकल रहा था वही ऐसी कोच से धुआं निकलता देख यात्री डर गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article