कल 22 जनवरी है और कल अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर एक ओर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ रही है तो वहीं दूसरी और सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज पटना पुलिस की ओर से डीएसपी सदर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पीरबहोर थाना प्रभारी सबिहउल हक के अपने दलबल के साथ राजधानी में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया जहां फ्लैग मार्च पटना के लंगर टोली चौराहा से होते हुए मछुआ टोली,भीखना पहाड़ी, अशोक राजपथ होते हुए गांधी मैदान, बाकरगंज इत्यादि मोहल्ले में किया गया। इस मौके पर पटना सदर डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि रामलाल मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो इसके मध्य नजर फ्लैग मार्च निकाला गया है। फ्लैग मार्च सभी मोहल्ले से होते हुए वापस गांधी मैदान पर खत्म किया जाएगा।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!