स्कॉर्पियो और बाइक के आपसी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई या घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। भभुआ थाना क्षेत्र के भभुआ कुदरा सड़क पर सिलौटा कॉलोनी के समीप स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुए आमने सामने की टक्कर में एक फर्नीचर मिस्त्री सोनहन थाना क्षेत्र के छोटका कीर गांव निवासी स्व झुखनु शर्मा का 42 वर्षीय बेटा राम अवतार शर्मा का हादसे में मौत हो गई इस घटना में साथ में युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के डीह भुजैना गांव निवासी धनेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article