महादलितों के आशियाना पर चला प्रशासन का बुलडोजर,पीड़ितों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा : अस्थावां नगर पंचायत के कर्मियों व अधिकारियों ने महादलितों के आशियाना को उजाड़ दिया बुधवार को महादलितों के आशियाना पर बुलडोजर चला था। बिना सूचना के अचानक घर तोड़े जाने पर आक्रोशित पीड़ितों ने आज नालंदा कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम शशांक शुभंकर से न्याय दिलाने की गुहार लगाया। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई की गयी है। अंचल में इसकी किसी तरह की सूचना नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नहीं दी गयी है।

वही दलित नेता विक्की डोम ने बताया कि अस्थावां शहर के पास नहर किनारे करीब 50 वर्षों से मिट्टी का मकान बनाकर बाल-बच्चों के साथ जीवन गुजार रहे हैं। पेट भरने के लिए सूप-बट्टा बनाकर व कचरा बीनकर अपने परिवार को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर रहे हैं। भूमिहीन होने की वजह से सरकारी जमीन पर वास कर रहे हैं। बुधवार को नगर पंचायत के प्रशासन द्वारा अचानक घर पर बुलडोजर चलाकर घर को तोड़ दिया गया।घर में रखे बर्तन, राशन व खाने-पीने का सामान बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार अस्थमा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विजय मुखिया के ऊपर साजिश के तहत आशियाना उजाड़ने का भी गंभीर आरोप लगाए है।कई पक्का तो कई कच्चा मकान तोड़ दिये गये। आशियाने को फिर से बसाने की मांग की है मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतवानी भी दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article