BREAKING- राजपाल से मुलाकात के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मांझी ने लिखा खेल होबे।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को सुबह-सुबह राजपाल से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ में विजय चौधरी भी नजर आए। जानकारी हो कि मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल और तेजस्वी यादव तीनों ही सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर पटना की गांधी मैदान पहुंचे थे। यहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजपाल से मुलाकात के लिए राजभवन पहुंचे जहां आधे घंटे से अधिक समय तक दोनों के बीच बातचीत चली।

इसके बाद यह कयास लगाई जा रही है कि क्या कोई बड़ा खेल हो सकता है, इस बीच बिहार के पूर्व  मुख्यमंत्री जितन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है जहां उन्होंने यह लिखा कि बांग्ला में खेला होबे, मगही मे होकतो और भोजपुरी में खेला होखी, बाकी आप खुद समझदार है। जीतन राम मांझी के इस पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article