बिहार के आठ IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार कैडर के आठ आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतन संरचना स्तर-12 में प्रोन्नति दी गई है। जिन 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है वे सभी 2016 बैच के अधिकारी हैं ।

जिन आठ आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है, इनमें चार ऐसे अधिकारी हैं जो बिहार पुलिस सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने हैं। अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, लिपि सिंह, किरण कुमार गोरख जाधव, शैशव यादव, विद्यासागर, राजेश कुमार और अनंत कुमार राय को प्रोन्नति दी गई है। इन सभी को अब 78800 से 2 लाख 9200 का वेतनमान मिलेगा। प्रोन्नति का लाभ 1 जनवरी 2025 के प्रभाव से मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रोन्नति पाने वालों में लिपि सिंह का नाम खासतौर पर चर्चा में है, जो अपने कड़े प्रशासनिक रवैये और कार्रवाईयों के लिए जानी जाती हैं। साथ ही लिपि सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी हैं। इसके अलावा, अमितेश कुमार और अशोक मिश्रा भी अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनों का हिस्सा रह चुके हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article