- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- नगर थाना क्षेत्र के रामाबांध बस स्टैंड के समीप गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे अनियंत्रित बाइक ने एक व्यवसाई को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा व्यवसाई को जिंदा समझकर सदर अस्पताल लाया गया।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
मगर चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यवसाई की पहचान अर्जुन साव के रूप में की गई है जो पिछले कई वर्षों से पान की गुमटी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे।
बताया जाता है कि अर्जुन किसी काम से पास ही बनाए हुए अपने घर जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। अर्जुन की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि अरविंद का तीन पुत्र हैजिसमें दो पुत्र की शादी हो गई है वहीं एक पुत्र जमशेदपुर में रहकर निजी कंपनियों में काम करता है
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
