महज 200 रुपया खो देने पर आवेश में पहले मारपीट फिर हत्या,13 वर्षीय स्कूली छात्र की संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बीते 6 सितंबर को कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र अंतर्गत निजी विद्यालय द होराइजन के छात्रावास में हुए छात्र की संदिग्ध मौत के मामले मे चौंकाने वाला खुलासा हुआ है,घटना के संदर्भ में खुलासा करते हुए सदर डीएसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधक कमल कुमार निराला एवं आवासीय परिसर में रह रहे पास आउट सीनियर स्टूडेंट को हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पूछताछ के क्रम में अभी तक यह बात सामने आई है कि हिरासत में लिया गया दोनों अभियुक्त काफी सनकी दिमाग का है।
मृतक छात्र जीसू को किसी सामान की खरीदारी करने के लिए ₹200 दिया गया था जिसे वह खो दिया ।
₹200 को खो जाने के कारण स्कूल प्रबंधन के द्वारा पहले छात्र की पिटाई की गई थी और उसके बाद गुस्से में आकर उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया ।वही घटना को छुपाने के लिए आनंन फानन में विद्यालय के सीनियर स्टूडेंट ने उसे आत्महत्या स्वरूप देने के लिए गमछा से लटका दिया । वही सभी साक्ष्य को छिपाने की कोशिश की गई।

सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार ने बताया कि जब सख्ती से पूछताछ की गई तब यह खुलासा हुआ ,इस दौरान घटना का एक और एंगल सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया कि मृतक छात्र के साथ सीनियर छात्र के द्वारा बाथरूम जाने के क्रम में अश्लील हरकत भी किया जा रहा था जिसके कारण विद्यालय प्रबंधक द्वारा दोनों छात्र की पिटाई की गई थी।
अभियुक्त को आज पुलिस अभीरक्षा में जेल भेज दिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article