काला हिरण शिकार मामले में तत्कालीन चेनारी थानाध्यक्ष शंभू कुमार नौकरी से बर्खास्त।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के रोहतास में शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने बड़ी कार्यवाही की है दअरसल रोहतास जिले के चर्चित काला हिरण शिकार मामले में जांच के बाद शाहाबाद डीआईजी ने तत्कालीन चेनारी थानाध्यक्ष शंभू कुमार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है वही इस कार्यवाही से पुलिस महकमे हड़कंप मचा है।

शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने बताया कि गत 15 सितंबर 2023 को रोहतास जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के लॉजी गाँव से गुप्त सूचना के आधार पर काला हिरण के माँस सहित सिंग के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चेनारी थानाक्षेत्र के लॉजी गाँव निवासी राजू बेग पिता स्वर्गीय कुदुश बेग के रूप में की गई थी चेनारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष शंभू कुमार के द्वारा इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, अपने वरीय पदाधिकारीयों एवं वन विभाग को सूचित नही किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने बताया कि निजी लाभ के उद्देश्य से काला हिरण के मांस की बात को छिपाते हुए गिरफ्तार अभियुक्त राजू बेग को पीआर बॉण्ड पर थाने से ही छोड़ दिया गया था डीआईजी ने बताया कि इसके बाद इस घटना की सूचना रोहतास वन विभाग को हुई, तो वन विभाग के द्वारा चेनारी थाना परिसर से ही काला हिरण का 05 किलो माँस एवं माँस लगा काले हिरण का सिंग बरामद किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article