आरा में आए बारात में नाच के दौरान नर्तकी से हुए विवाद को लेकर फायरिंग।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

आरा,शहर के टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव में बक्सर से आए बारात में नाच के दौरान नर्तकी से हुए विवाद को लेकर गांव के ही एक युवक द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई को गोली लग गई। जख्मी अधेड़ को गोली बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ बक्सर जिला के कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी स्व. मतवार उपाध्याय के 48 वर्षीय पुत्र संतोष उपाध्याय है। घटना को लेकर लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर दौड़कर भागने लगे। वही घटना की सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जख्मी अधेड़ ने बताया कि उनके चचेरे भाई प्रभाकर उपाध्याय उर्फ मोनू उपाध्याय का बारात छोटकी सिंगही गांव निवासी सुरेश चंद्र पांडेय के घर आई थी और बारात में नाच का प्रोग्राम भी था। पूरी रात नाच प्रोग्राम बिल्कुल ठीक चला और लड़की पक्ष के लोग का बहुत बढ़िया सहयोग भी रहा की कही कुछ ना हो। लेकिन इसी बीच रविवार की अहले सुबह छोटकी सिंगही गांव के व्यक्ति द्वारा किसी बात को लेकर नर्तकी से विवाद हो गई तो उक्त व्यक्ति से उन्होंने कहा कि जाने दीजिए छोड़ दीजिए। तभी उसने अपने कमर से हथियार निकाल कर फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वही इस मामले में टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक द्वारा अपने साथी को भगा दिया गया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है और अभी मामले की जांच चल रही है। जबकि इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि गोली से जख्मी एक अधेड़ व्यक्ति आए हैं उन्हें बाय साइड थाई में गोली लगी है ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। मरीज का बीपी व प्लस स्टेबल है। हालांकि उन्हें अभी ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article