शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी डीईओ को दिया आदेश।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- राज्य के सरकारी विद्यालयों में  छह लाख शिक्षकों को हर माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान पक्का होगा। इनमें प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक समेत अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलों में शिक्षकों को हर हाल में एक तारीख को वेतन भुगतान करने का ऑर्डर दिया है।

इस संबंध में केके पाठक  ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को हिदायत देते हुए कहा है कि नियमित और नियोजित, दोनों कोटि के शिक्षकों को हर माह की पहली तारीख को वेतन उनके बैंक खाते में सुनिश्चित कराना जरूरी होगा।

शिक्षा विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि सभी शिक्षकों को वेतन देने हेतु जब विभाग की ओर से सभी जिलों को राशि अग्रिम उपलब्ध करायी जाती है तो फिर हर माह की एक तारीख को उन्हें वेतन उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article