पटना में आज कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: शहरवासियों को बुधवार को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से पेड़ों की छंटाई और जरूरी मरम्मत कार्य के चलते शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने पहले से ही नोटिस जारी कर लोगों से आवश्यक तैयारियां कर लेने की अपील की है।

बिजली कटौती का समय और प्रभावित इलाके इस प्रकार हैं:

🔹 सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तकमगध महिला कॉलेज, अशोक राजपथ, नटराज गली, जामुन गली, सब्जीबाग, बाकरगंज

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

🔹 सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तकइंडस्ट्रियल एरिया

🔹 सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तकपेठिया बाजार, चौराहा, सदर बाजार, जोगिया टोली

🔹 सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तकसुधा डेयरी, डीएसपी ऑफिस, सीएचसी हॉस्पिटल, एलसीटी घाट, गोसाईं टोला, कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल, इमलीतल, बिचली गली, कॉपरेटिव, नारियल घाट, भट्टी रोड, गोला पर, मीरा सदन, रामजपाल नगर, सोनू मार्केट, सफी आलम

🔹 सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तकफुलिया टोला, एम्स गोलंबर, नया टोला, फुलवारी गोलंबर, राजीव नगर रोड नं. 6, श्रीराम उत्सव हॉल गली

🔹 दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तकबिजापथ, रघुरामपुर, चंदमाड़ी, दाउदपुर, साहपुर

🔹 दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तकबीएनआर रोड, चौधरी टोला, आजाद नगर, शीश महल, टेकारी रोड, काली घाट, नारायण बाबू की गली, बनवारी चौक, करबला, दरगाह रोड, कटरा मंडी, पीकीएम मोड़, मेवा साव लेन, मिश्री टोला

बिजली विभाग की अपील: विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे बिजली कटौती के मद्देनजर अपने जरूरी कार्य समय से पहले निपटा लें और फालतू उपकरणों को बंद रखें। किसी भी आपात स्थिति में उपभोक्ता नजदीकी सब-स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article