मुजफ्फरपुर में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, मौके से फरार हुआ अपराधी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। बावजूद इसके शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इन शराब कारोबारी पर लगाम लगाने को लेकर इन दिनो मुजफ्फरपुर पुलिस भी विशेष अभियान चला रही है।

इसी कड़ी में डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मनियारी थाना क्षेत्र में कुछ शराब कारोबारीयो के द्वारा शराब का अवैध भंडारण किया गया है। जिसके बाद डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया।

निर्देश प्राप्त होते ही मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह और मनियारी थाने के एएलटीएफ प्रभारी अभिषेक कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गाव में छापेमारी कर एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को बरामद किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालाँकि छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गया। वही मामले में मनियारी थाने की पुलिस ने बताया कि वरीय अधिकारी के आदेश के आलोक में थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव में छापेमारी कर विदेशी शराब की खेप को बरामद किया गया है। जिसका मिलान कराया जा रहा है। वही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article