एसटीएफ और पटना पुलिस की करवाई मे दो अपराधियों को हथियारों और गोला बारूद के जखीरे के साथ पकड़ा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी के बेहद पॉश इलाके के होटल में आए अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और पटना पुलिस की साझा कार्रवाई मे दो अपराधियों को हथियारों और गोला बारूद के जखीरे के साथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है की शुक्रवार को शाम में एसकेपुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड पानी टंकी के पास होटल सारंग के कमरे अपराधियों के मिले इनपुट पर बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल और पटना पुलिस ने साझा करवाई करते हुए घेराबंदी शुरू की और दो अपराधियों फूलचंद यादव और कुंदन चौधरी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कारवाईन, 4 देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, 2 मैगजीन, 26 जिंदा कारतूस,5 मोबाईल फोन और 5 खाली कार्टिज बरामद हुआ है।दोनो कुख्यात वांछित अपराधी रहे है जिनपर पूर्व में पटना सहित कई थानों में इन दोनो पर दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों ने किस मंशा से इतने भारी मात्रा में अग्नयास्त्र राजधानी में लाया इसकी पुलिस पूछताछ में जुटी है। गौरतलब हो की बिहार में चुनावी तैयारियों को लेकर बिहार पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी और इनपर नकेल कसने की करवाई मे अभियान के तहत करवाई कर रही है जिससे आने वाले समय में भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article