जमुई में नाबालिग छात्रा एवं उसके मित्र के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में जमुई के प्रभारी मंत्री सह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री माननीय संजय सिंह जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जमुई के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की और मामले में तत्काल एवं सख्त कार्रवाई करने को कहा।
माननीय मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को न्याय मिले।
मंत्री के निर्देश के बाद जमुई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 428/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। वायरल वीडियो में आरोपियों की पहचान कर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
माननीय मंत्री संजय सिंह ने कहा कि , नाबालिगों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मंत्री ने पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की जानकारी लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और शेष आरोपियों के विरद्ध भी शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
डेस्क:NEWS PR