भागलपुर के नारायणपुर में भीषण अगलगी, दो दर्जन घर जलकर खाक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर:  भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बैकण्ठपुर दुधेला पंचायत के कोदराभित्ता गाँव में भीषण अग्निकांड हुआ। घटना में करीब दो दर्जन घर जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि एक घर मे खाना बनाया जा रहा था उस घर मे चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लगी इसके बाद आग फैल गयी और अपने चपेट में दो दर्जन घरों को ले लिया। गाँव के अर्जुन मण्डल, मंटू मंडल, दिनेश मंडल, इंदर मंडल, पंकज मंडल समेत दो दर्जन लोगों के घर मे आग लगी है। मामले में लाखों का नुकसान है। आग लगते ही गाँव मे अफरातफरी मच गई हर तरफ चीख पुकार मच गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की इसके साथ ही सुदूर दियारा इलाका होने की वजह से घटना के कुछ समय बाद अग्निशमन की दो छोटी व दो बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंची उसके बाद आग पर काबू पाया गया। इधर भागलपुर सांसद अजय मंडल मौके पर पहुँचे पीड़ितों से उन्होंने बात की घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन के एडीएम व सीओ से बात कर शिविर लगाकर पीड़ितों के लिए भोजन व रहने के इन्तज़ाम करने का आदेश दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article