राजेश्वरी पांडे बने कैमूर के उप विकास आयुक्त… बोले विकास मेरी पहली प्रथमिकता

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर। कैमूर जिला उप विकास आयुक्त के पद पर गुरुवार को राजेश्वरी पांडे ने पदभार ग्रहण किया। इसके पहले डॉक्टर गजेंद्र कुमार सिंह कैमूर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) थे। राजेश्वरी पांडे इसके पहले पूर्णिया में एडीएम आपदा के पद पर तैनात थे। पूर्णिया से सीधे कैमूर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजेश्वरी पांडे को पदभार देने के बाद डॉक्टर गजेंद्र कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि कैमूर में मेरा कार्यकाल ठीक-ठाक रहा। स्थानीय लोगों के अलावा जनप्रतिनिधि काफी सकारात्मक स्वभाव के हैं। लिहाजा काम करने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामने नहीं आई। कैमूर मुझे हमेशा याद आएगा। वही पदभार ग्रहण करने के बाद पूछे जाने पर उपविकास आयुक्त कैमूर राजेश्वरी पांडे ने बताया कि कैमूर जिले के विकास को गति देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

 

कैमूर का समावेशी विकास हो साथ ही सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखाई दे इस पर नजर होगी। वैसे नए उपविकास आयुक्त के आने पर कैमूर के आम लोगों के अलावा त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी विकास के सवाल पर काफी उम्मीदें हैं।

 

लेकिन बड़ी बात यह की मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनाव का अधिसूचना जारी हो जाएगा। अधिसूचना जारी होने के उपरांत आचार संहिता भी क्रमशः लागू होगा। ऐसे में पूर्व से संचालित योजनाएं ही पूर्ण हो पाएंगी। विकास के नए कामों पर लोकसभा चुनाव के खत्म होने तक पूर्ण विराम लगा रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article