- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मोबाइल चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट की वजह से 17 वर्षीय किशोर मोनू कुमार की मौत हो गई। मृतक मोनू गोराडीह थाना क्षेत्र निवासी फूलों रजक का पुत्र था और पढ़ाई करता था।जानकारी के अनुसार, मोनू मोबाइल पर गेम खेलने के बाद फोन डिस्चार्ज होने पर उसे चार्ज में लगा रहा था।
उसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका मृतक के पिता फूलों रजक ने बताया कि मोनू देर रात मोबाइल चार्ज करने के लिए गया था इस दौरान उसे करंट लगी,हम लोग उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए,लेकिन डॉक्टर ने उसे वहां से रेफर मायागंज कर दिया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत् घोषित कर दिया।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
