लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नामांकन को लेकर बनाये गए ट्रैफिक प्लान तैयार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गया –   नामांकन के अवसर पर अभ्यर्थियों के साथ-साथ काफी संख्या में उनके समर्थक वाहन / पैदल मार्ग से समाहरणलय गया आयेंगे। ऐसी स्थिति में यातायात नियंत्रण हेतु नाम निर्देशन अवधी में संवेदनशील स्थलों / ड्रॉप गेट/पार्किग स्थल से संबंधित ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, जो निम्न प्रकार है:-

1. वाहनों के लिए नो इण्ट्री (प्रवेश वर्जित) गया शहरः-

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

(i) काशीनाथ मोड़ से डी०एम० गोलम्बर के तरफ जाने वाली रोड में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। (आपातकालीन सेवा को छोड़कर)।

(ii) कोयरीबाड़ी मोड़ एवं दिग्धी तालाब (मंदिर) तीनमुहानी से डी०एम० गोलम्बर की ओर जाने वाली रोड में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। (आपातकालीन सेवा को छोडकर)।

(iii) पीरमंसूर मोड़ से समाहरणालय (डी०एम० गोलम्बर) की ओर जाने वाली मार्ग में सभी प्रकार की वाहन पूर्णतः वर्जित रहेगा। (आपातकालीन सेवा को छोड़कर)।

(iv) वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय गेट के सटे सब्जी मंडी की ओर से सभी प्रकार क वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

2. वाहनों का वैकल्पिक मार्गः-

(i) काशीनाथ मोड सीधे बाटा मोड से दहिने टेकारी रोड जी०बी० रोड (जे०पी०एन० अस्पताल) होते हुए जायेंगे।

(ii) कोईवाडी मोड़ दिग्धी तालाब (मंदिर) EMI हॉल गाँधी मैदान चर्च गेट (ए०पी०आर०) मोड होते हुए जाएंगे।

(iii) पीरमंसूर मोड़ से बाएँ मुडकर पीतामहेश्वर कोईवाड़ी मोड़ होते हुए जाएंगे।

3. पार्किंग व्यवस्था-

(i) अभ्यार्थिगण के साथ आये वाहनों की पार्किंग ज़िला परिषद गया में की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article