मीरगंज गांव में बदमाशों ने एक युवक के ऊपर किया जानलेवा हमला,युवक गंभीर रुप से जख्मी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK नालंदा : होली के दिन नालंदा जिले के कई थाना क्षेत्र इलाकों में छिटपुट घटनाएं होती रही। इस कड़ी में दीपनगर थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव में बदमाशों ने एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में जख्मी के रिश्तेदार में बताया कि युवक अपने चाचा से मिलकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान घर के पास ही बदमाशों ने युवक प्रमोद कुमार को घेरकर मारपीट कर जख्मी कर दिया।जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों ने अपने अन्य गुर्गों के साथ मिलकर प्रमोद कुमार के घर पर चढ़कर जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी की। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर गोली चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। वही इस गोलीबारी में घर के पास बंधे एक मवेशी को भी गोली लग गई। घर के पास लगे मोटरसाइकिल को भी बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर से दो खोखा भी बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article