पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्टरी का किया उद्भेदन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK खगड़िया:  पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया है। जहां से पुलिस को अर्ध निर्मित हथियार करीब तीरपन हथियार और बनाने का औजर मिला है। खगड़िया सदर एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि मोरकाही थाना प्रभारी विजय सहनी के नेतृत्व में छापेमारी की गई ,छापेमारी के क्रम में मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बलौर गांव निवासी स्वर्गीय परमेश्वर मंडल के पुत्र अभिनंदन मंडल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं घर से अर्ध निर्मित हथियार के साथ निर्माण करने के लिए उपयोग में आने वाला कई सामान को जब्त किया गया है।

खगड़िया पुलिस की कार्रवाई में पुलिस के हत्थे चढ़े हथियार तस्कर अभिनंदन मंडल बिहार के अलावा कई अन्य राज्यों में हथियार की सप्लाई करता था। जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर हथियार का निर्माण कर बिहार के अलावा उत्तराखंड और अन्य राज्यों में बेचता था। जो घर पर किराना दुकान के आड़ में हथियार का निर्माण किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article