जमुई में नीतीश की दहाड़, देश में फिर से एकबार मोदी सरकार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जमुईः लोकसभा-2024 चुनाव का बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्तरुप से आगाज किया। इस मौके पर एनडीए के सभी नेताओं मे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, लोजपा (रामविलास) चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, बिहार के मंत्री विजय चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री सुमित सिंह, जमुई से एनडीए के उम्मीदवार अरुण भारती मंचासीन रहे जबकि मंच का संचालन विधायक श्रेयसी सिंह ने किया।

इस मौके पर जमुई के खैरा में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा आज मैं प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं। वो चुनाव के सिलसिले में यहां पधारे हैं सबसे पहले। आपका बहुत बहुत अभिनंदन और स्वागत करते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आपने देश के लिए बहुत ज्यादा काम किया है। आपने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया इसके लिए आपका अभिनंदन करता हूं। आप जानते हैं बिहार में 2005 से काम करने का मौका मिला, कितना काम तेजी से किया गया। आप समझ लीजिए पहले शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता था। 15 साल तक आपको मौका मिला। बिहार में क्या हुआ, कुछ नही किया। हमलोगों को मौका मिला तो कितना काम किया। आज सभी लोग बाहर निकलते हैं। जो काम आज तक नहीं किया उन सारे कामों को हमने पूरा किया। अब सब दिन के लिए हमलोग साथ हो गए, अब इधर-उधर होने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री जी आपने बिहार के लिए सड़क, पुल का काम लगातार करवाने का काम किया। राज्य और केंद्र दोनों मिलकर बेहतर काम कर रहा है। पहले बिहार में पुल की क्या स्थिति थी। आप देख लीजिए कितना काम किया जा रहा है। 2005 तक हिंदु, मुस्लिम का झगड़ा कितना होता था, अब नहीं होता है। हमलोग जबतक साथ हैं झगड़ा नहीं होगा समझ लीजिएगा, फिर गलती कीजिएगा तो आपको मालूम है क्या होगा।

आज की तारीख में बिहार में बच्चे, बच्चियां बड़े पैमाने पर पढ़ाई कर रही हैं। पहले स्वास्थ की स्थिति क्या थी और आज देख लीजिए। 2005 से लगातार विकास के कार्यों को हमलोग काम कर रहे हैं। सात निश्चय-1 के तहत हर घर नल का जल, बिजली पहुंचाया, टोलों को भी संपर्क पथ से जोड़ा। सात निश्चय-2 के तहत काम किया जा रहा है। 10 लाख लोगों को रोजगार और नौकरी भी देने का काम किया जा रहा है। हमलोग शुरु से ही न्याय के साथ विकास के लिए काम कर रहे हैं। भारी संख्या में महिला और लड़कियां यहां मौजूद हैं। हमलोगों को मौका मिला तो नगर निकाय चुनाव में 50 फीसदी और नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।

स्वयं सहायता समूह बाहर देखते थे तो हमने जीविका के नाम से यहां शुरु किया वही आगे चलकर देश में आजीविका के नाम से शुरु किया गया। 10 लाख 11 हजार परिवार इस समूह से जुड़ चुके हैं। आपस में प्रेम भाईचारे का माहौल रखिएगा और हमलोग 40 सीटों पर आप लोग जीतवाईये और प्रधानमंत्री जी फिर से एकबार प्रधानमंत्री बनेंगे और 400 से सीटों को हमलोग देशभर में जीतेंगे। केंद्र की तरफ से सड़क, मेडिकल के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। हम आपको नमन करते हैं। उसके बाद उम्मीदवार के पक्ष में हाथ उठवाकर लोगों से समर्थन मांगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article