मतदान मिशन 85% को लेकर नवगछिया में चल रहा हैं अभियान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला में भी मतदान 85% करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।इसी बाबत नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में बिहपुर व गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हम सभी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। इसके लिए हमलोग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

 

इसमें जीविका,शिक्षा विभाग, विकास मित्र व अन्य विभाग के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के बूथ पर मतदान प्रतिशत 85 से भी अधिक होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article