चुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर सभी पार्टी जुटी तैयारी मे…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर -एक तरफ जहां हर राजनीतिक दल जीत का दावा करता दिख रहा है और अपनी नई रणनीति बनाते दिख रहा है वहीं आज भागलपुर से जदयू के प्रत्याशी अजय मंडल की जीत सुनिश्चित होने की बात भी सामने आ गई। भागलपुर पहुंचे जदयू के प्रदेश महासचिव सह भागलपुर लोकसभा के प्रभारी प्रहलाद सरकार ने भागलपुर सीट से जदयू प्रत्याशी अजय मंडल को भारी मतों से जीतने का दावा किया है।

उन्होंने भागलपुर नवगछिया स्थित गोपालपुर विधानसभा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयुक्त बैठक में कहा कि भागलपुर लोकसभा सीट पर अजय मंडल का किसी से कोई मुकाबला ही नहीं है देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को देखते हुए एक बार फिर से भागलपुर की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहती है इसलिए अजय मंडल की जीत सुनिश्चित है। इतना ही नहीं गोपालपुर विधानसभा के लोगों ने पूर्ण रूपेण मन बना लिया है कि फिर से अजय मंडल को जिताना है और विकास के कार्य में आगे अग्रसर होना है इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दल के नेता उपस्थित थे और जोर-जोर से अजय मंडल को समर्थन करते दिख रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article