जीविका दीदी द्वारा निकाला गया मतदान जागरूकता मेगा रैली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

समस्तीपुर -जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिला सदस्यों द्वारा “मतदान जागरूकता मेगा रैली” का आयोजन 1000 से अधिक महिला सदस्यों ने भाग लिया।

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के लोहागीर पंचायत में *जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिला सदस्यों द्वारा “मतदान जागरूकता मेगा रैली” का आयोजन किया गया. इसमें 1000 से अधिक महिला सदस्यों ने भाग लिया. सबसे पहले सभी महिला सदस्य उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवरामपुर में एकत्रित हुई, जहां पर 5:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सभी सदस्यों को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने हेतु शपथ दिलवाया गया.

इसके उपरांत महिला सदस्यों द्वारा दो पंक्तियों में लगकर पूरे पंचायत में परिभ्रमण करते हुए सभी मतदाताओं को 13 मई को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया. यह मेगा रैली शाम 6:15 बजे वापस मध्य विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुआ. इस “मतदाता जागरूकता मेगा रैली” के प्रति ग्रामीण लोगों में भी उत्साह देखा गया. ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह जीविका दीदीयो के लिए पानी पीने की व्यवस्था की गई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article