गधा पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी, देखते रह गए लोग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गोपालगंज :  गधा पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी ।गपालगंज में लोकसभा का चुनाव छठे चरण में आगामी 25 मई को मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से 06 मई तक है।आज शुक्रवार को नामांकन के पांचवें दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी गधे पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे समाहरणालय पहुंचे।

नामांकन करने आये सत्येंद्र बैठा ने कहा कि वे गधा पर बैठकर नामांकन करने इस लिए आये है कि गोपालगंज की जनता को नेता मूर्ख समझते है।जितने के बाद जनता का हाल चाल तक नही पूछते है।जनता को नेता गदहा समझते है। लेकिन अब जनता जाग चुकी है।नेता लोग जनता को मूर्ख समझना बंद करे।निर्दलीय प्रत्यासी सत्येंद्र बैठा ने कहाकि वे गोपालगंज से जीतकर जब वे लोकसभा जाएंगे तो सबसे पहले वर्षो से बंद पड़े सासामुसा चीनी मिल को फिर से चालू करने का काम करेंगे। गोपालगंज में लॉ कॉलेज, यूनिवर्सिटी की स्थापना करेंगे।आयुर्वेद अस्पताल और सारण बांध को पीसीसी करने का काम करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article