भागलपुर में सड़क हादसा: बच्ची को बचाने के दौरान पलटा टोटो, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के रजौन थाना क्षेत्र के कटियाम के पास दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक टोटो (ऑटो) पर सवार 8 से 9 लोग जगदीशपुर की ओर जा रहे थे इसी दौरान कटियाम के पास अचानक ऑटो के सामने से एक बच्ची सड़क पार करने लगी चालक ने बच्ची को बचाने के प्रयास में ऑटो का नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो पलट गया,इस हादसे में राजू ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं, उनके फुआ का बेटा, जो उसी ऑटो में सवार था, को मामूली चोटें आईं उसने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से घायल संतोष को भागलपुर मायागंज अस्पताल पहुंचाया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।घायल संतोष कुमार ठाकुर गोराडीह थाना क्षेत्र के कोतवाली रामचंद्रपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article