महिला ने मोबाइल पर पति से विवाद के बाद जहर खाकर दी जान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा – गोखुलपुर थाना इलाके के खरथुआ गांव में एक महिला ने मोबाइल पर पति से विवाद के बाद जहर खाकर जान दे दी ।मृतका कलेंद्र कुमार की पत्नी जसमती देवी है। मृतका के भाई हृदय प्रसाद ने बताया कि परिवार वालो ने सूचना दिया कि उसकी बहन जहर खा ली इलाज के लिए अस्पताल जा रहे हैं।

अस्पताल पहुंचने पर देखे कि उसकी हालत नाजुक है । परिवार वालों ने बताया कि रविवार को पति से मोबाइल पर घर खर्ची को लेकर विवाद हुआ था । इसी बात से आहत वह सामान खरीदने का बहाना कर बाजार गई । बाजार से लौटने के बाद कमरे में सोने चली गई। काफी देर तक जब वह नहीं उठी तो कमरे में देखा तो वह जमीन पर बेहोश गिरी हुई थी । जिसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । रोजी रोटी के लिए पति परदेस में रहकर मेहनत मजदूरी करता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article