मोतिहारी में स्वस्थ्य विभाग का गजब कारनामा,हेल्थ वेलनेस सेंटर ने भी जला दिया लाखो का जीवन रक्षक दवा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पूर्वी चमापारण ज़िलें भर मे मोतिहारी में स्वाथ्य विभाग का नया कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है।जिला के एक अनुमंडलीय अस्पताल के लाखो का जीवन रक्षक दवा जलाने मामले का जांच ही चल रहा था कि कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया हेल्थ वेलनेस सेंटर के पीछे लाखो का दवा जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।वाइरल वीडियो में तरह तरह की चर्चा है ।लोग यह कहते नही थक रहे कि अस्पताल जाने वाले मरीज दवा के लिए दर दर भटक रहे ।वही अस्पताल प्रबंधन मरीजों को दवा नही देकर आग के हवाले कर रहे है ।हेल्थ वेलनेस सेंटर के पीछे दवा जलाने का वीडियो वायरल होते ही स्वस्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया ।लोग यह भी कहते नही थक रहे कि अस्पताल में जीवन रक्षक दवा जलाने मामले में कड़ी करवाई नही होने से अस्पताल प्रबंधन निर्भिर्क होकर घटना को अंजाम दे रहे है।

जिला के अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में विगत सप्ताह लाखो का नन एक्सपायरी व एक्सपायरी दवा जलाने के मामले का अभी जांच ही चल रहा था कि जिला में स्वाथ्य विभाग के नए कारनामा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।वाइरल वीडियो कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया हेल्थ वेलनेस सेंटर का बताया जा रहा है ।वाइरल वीडियो में सेंटर के पीछे एक कर्मी कार्टून का कार्टून दवा आग के हवाले कर रहा है ।दवा जलाते देख कुछ राहगीर पहुचकर दवा जलाने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए ।वाइरल वीडियो में दवा जला रहे कर्मी अपना नाम बताने के साथ ही कह रहा है कि मैनेजर के आदेश पर जलाया जा रहा है ।लोग सोशल मीडिया पर कह रहे स्वाथ्य विभाग के अस्पताल प्रबंधन के हिम्मत व मानवता को दाद देनी चाहिए कि अस्पताल में मरीज दवा के लिए दर दर भटक रहे ।वही सरकार व विभाग द्वारा दी गयी दवा आग के हवाले किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोतिहारी सीएस अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कैथवलिया हेल्थ वेलनेस सेंटर में दवा जलाने की सूचना मिली थी ।जांच के लिए कमिटी के गठन कर दिया गया है।जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पर करवाई किया जाएगा ।वही अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में दवा जलाने का जांच रिपोर्ट में मामला सत्य पाया गया है ।दोषी पर करवाई की प्रक्रिया किया जा रहा है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article