मुंगेर पुलिस ने 5 ग्राम ड्रग्स के साथ ड्रग्स के मुख्य कारोबारी सहित तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर:  लगातार ड्रग्स के साथ पकड़ा रहे तस्कर । पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ छेड़ रखी है विशेष मुहिम। इस क्रम में कोतवाली पुलिस के द्वारा मुख्य कारोबारी सहित तीन को पुलिस ने 5 ग्राम ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार । गिरफ्तार युवकों में ड्रग्स का मुख्य कारोबारी लाल दरवाजा निवासी गुड्डू यादव तथा विक्की कुमार यादव जबकि ड्रग्स एडिक्ट मक़सदपुर निवासी राज उर्फ यशवंत कुमार शामिल है।ड्ग्स कारोबारी के पास से तीन मोबाइल और दो बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है जिसमें से एक बाइक चोरी का बताया जाता है। पकड़े ड्रग्स के धंधेबाजों ने पुलिस को बताया कि चोरी की बाइक से वे लोग खगड़िया से ड्रग्स का पैकेट लाकर यहां युवकों के बीच सप्लाई करते हैं। इन लोगों के पास से ड्रग्स की बिक्री का 24 सौ रुपया भी पुलिस ने बरामद किया है। सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि ड्रग्स के धंधेबाजों के पास से बरामद मोबाइल से होने वाले ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को खंगाला जा रहा है जिससे ड्रग्स कारोवार से जुड़े नेटवर्क का पता चल सकेगा। बता दें कि पुलिस पिछले एक माह के दौरान तीन बार हुई छापेमारी में 16 ग्राम ड्रग्स के साथ सात ड्रग्स के कारोबारी को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article