- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
गया – गया लोकसभा से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी के नामांकन में बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि मांझी जी के पक्ष में गया की जनता पूरी तरह तैयार है। चारों तरफ नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। एनडीए के प्रत्याशी हमारे जीतन मांझी जी है, काफी लंबा अनुभव रहा है और बिहार के वह मुख्यमंत्री भी रहे हैं।
लगातार उन्होंने यहां की जनता का प्रतिनिधि किए हैं और कई सारे विकास के कार्य को गया की महान जनता को दिए हैं। जनता के पक्ष में अच्छा माहौल बना हुआ है और हम लोग रिकॉर्ड तोडेंगे, बिहार में 40 और पूरे देश में 400 के पार जो नारा है उसे पूरा करेंगे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

