छपरा में मोदी की दहाड़ SC, ST, OBC का हक छीन कर मुसलमान को देना चाहती है कांग्रेस मैं नहीं होने दूंगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- patna- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं रविवार को उन्होंने पटना में रोड शो किया आज मुजफ्फरपुर हाजीपुर छपरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील भी की।

वही आपको बता दे की हाजीपुर मुजफ्फरपुर के बाद पीएम मोदी छपरा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे छपरा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप इन्हें वोट दीजिए जिससे हम मजबूत होंगे।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह या लिखकर दे कि एससी एसटी और ओबीसी का आरक्षण मुसलमान को नहीं देंगे धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देंगे आज 3 सप्ताह से इन लोगों के मुंह पर ताला लगा हुआ है लेकिन मोदी की गारंटी है कि मेरे रहते दलित पिछड़ों और आदिवासियों की हक मेरी नहीं होगी और न होने देंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article