मोतिहारी में घटित एक लड़की के साथ हुए बलात्कार व हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मोतिहारी में घटित एक लड़की के साथ हुए बलात्कार व हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज तिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनरेगा पार्क के पास पुलिस ने 22 जून को एक लड़की का शव बरामद किया था जिसके बाद पुलिस ने जिला के अंदर थानों से जानकारी लेना शुरू किया तो पता चला कि नगर थाना में 19 जून को एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है ।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

फिर पुलिस ने लड़की के माता पिता को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया तो दोनों ने उसे अपनी पुत्री का शव होने का दावा किया जिसके बाद पुलिस कानूनी कार्यवाही कर लड़की के शव को उनके परिजनों को सौंप कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

 

 

और लड़की के माता पिता द्वारा दर्ज अपहरण के नामजद आरोपी के पीछे पड़ गयी और आनन फानन में एक आरोपी गुड्डू साह को सीमावर्ती जिले से गिरफ्तार कर लायी और पूछताछ शुरू की जिसमे आरोपी गुड्डू साह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोप को स्वीकार भी कर लिया कि मैं अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस लड़की का रेप किया और जब लड़की मर गयी तो हमलोगों ने मिलकर उस लड़की के शव को नदी में डालकर भाग गए उधर लड़की के साथ गैंगरेप की बात उजागर होते ही।

 

 

जिला की महिला संगठनों ने कैंडल्स मार्च भी निकाला और जमकर हो हंगामा भी किया हंगामा के बाद पुलिस काफी जोरशोर से आरोपियों की तलाश करने लगी जिसके बाद एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन कल अचानक मृत घोषित लड़की ने अपने पिता को फ़ोन कर अपने जीवित होने की बात बताई।

 

 

तो उसके पिता ने रांग नम्बर कहते हुए फ़ोन कट कर दिया जिसके बाद एक पार्षद को इसकी जानकारी हुई तो वो लड़की को शहर से 9 किलोमीटर दूर तुरकौलिया से सुरक्षित बरामद कर पुलिस को सौप दिया जिसके बाद बरामद लड़की से पुलिस पूछताछ कर 164 बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने ले गयी है अब देखना दिलचस्प ये होगा कि आखिर जब अपह्त लड़की जिंदा है तो बरामद शव किसका था और गुड्डू साह ने किस दवाब में आकर अपना आरोप स्वीकार कर लिया था।वही अब पुलिस अनुसंधान पर भी सवाल उठने लगा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article