एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, चार दिनों से घर से था गायब

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में धरहरा थाना क्षेत्र के फुलका स्थित बहियार में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी। मृतक कि पहचान दौलतपुर निवासी 32 वर्षीय सोनू के रूप में हुई । जो पिछले चार दिनों से घर से गायब था। सोनू के गले में फंदे का निशान । पुलिस मामले के छानबीन में जुटी प्रथम दृष्टा हत्या कर शव को फेंका गया बहियार में। परिजनों के बीच मचा कोहराम।

दरअसल मुंगेर जिला अंतर्गत धरहरा थाना क्षेत्र के फुल्का बहियार में आज सुबह एक व्यक्ति के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक की पहचाना जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी 32 वर्षीय सोनू के रूप रूप में किया गया जो ट्रेनों पे पानी बेचने का काम किया करता था । जब इस विषय में उसके परिजनों से पूछ गया तो उसकी 12 वर्षीय बेटी ने बताया की उसकी मां की मौत काफी पहले हो गई थी । वो अपने दादी के साथ दरियापुर में रहती थी जबकि उनके पिता मृतक सोनू दौलतपुर में अकेले रहा करते थें और वो अपने पिता के लिए रोजाना खाना ले जाती थी । पर मंगलबार से ही वे घर पे नहीं थे । पहले भी वे तीन तीन दिनों तक घर पे नहीं आए थे। पर आज पता चला की उसके पिता की मौत हो गई है । गले पे फंदे का निशान होने के कारण प्रथम दृष्टा इसे हत्या का मामला जान पुलिस आगे की अनुसंधान में जुट गई है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article