जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर हुई खूनी झड़प

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर- जिले में जमीनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा आए दिन जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा को लेकर खूनी खेल जारी है पर पुलिस प्रशासन न जाने क्यों मूकदर्शक बनी हुई है। इसी बाबत आज भी जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घटना बरारी थाना क्षेत्र का है जहां पर बैकअप बदमाशों ने जमीन मालिक के ऊपर हमला किया है। इससे पहले पीड़ित ने बरारी पुलिस को लिखित आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाया था लेकिन पुलिस की कार्रवाई फीका पड़ने के बाद बदमाशों का मन बढ़ गया। पुलिसिया कार्रवाई से नाखुश पीड़ित भागलपुर के सीनियर एसपी आनंद कुमार के कार्यालय पहुंचे और उन्हें लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।अब यह देखना शेष रह गया है कि इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक क्या संज्ञान लेते हैं

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article