नहाने के दौरान दुर्गावती नदी में डूबकर एक युवक की मौत, दूसरा युवक बाल बाल बचा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर-नहाने के दौरान नदी में डूब कर एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक बाल बाल बच गया। यह घटना सोमवार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गावती नदी में स्नान करने के दौरान दस दिनों पूर्व हैदराबाद से अपने गांव सिसौडा आए 22 वर्षीय सरताज साई की नदी में डूब कर मौत हो गई। वही साथ में नहा रहा मृतक का चचेरा भाई अरमान इस घटना में बाल बाल बच गया।

घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article