सबौर ममलखा गंगा बांध टुटने से कई गावों मे घुसा बाढ़ का पानी स्कुल समेत सैकड़ो घर जलमग्न

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ममलखा गंगा बांध आख़िरकार टूट ही गया हमारे चैनल पर पहले भी खबर दिखाई गई थी की यहाँ काटव निरोधी कार्य मे अनिमीयत्ता वरती जा रही है वहीँ भाजपा नेता दिलीप मिश्रा ने पहले ही सवाल उठाये थे की बांध पर हो रहे काटव निरोधी कार्य मे अनीमियत्ता वरती जा रही है और यहाँ कटाव काफ़ी तेजी से हो रहा है यहाँ गंगा रोजाना सैकड़ो मीटर जमीन को निगल रही है.

अगर कटाव निरोधी कार्य मे तेजी नही लाइ गई तो गाँव को बचाना मुश्किल हो जाएगा.. आखिर वही हुआ बाँध ध्वस्त हो गया और गंगा का पानी ममलखा गाँव मे घुस गया है स्कुल समेत सैकड़ो घर जलमग्न हो गए है… वही भागलपुर मे बढ़ते गंगा का जल स्तर से nh समेत कई पंचायत डूब गए है सभी जगह बाढ़ का पानी घुसा हुआ है… यहाँ लोग अब पलायन कर रहे है ऊँची जगह शरण लेने को मजबूर है तटबंध टूट जाने के कारण बाढ़ की स्थिति भयावा हो गई है सरकारी स्कूल सहित गांव के अधिकांश घरों में पानी प्रवेश कर गया है तेजी से कटाव के कारण ग्रामीण दहशत में है जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधी कार्य धीमी गति से चलाया जा रहा था जिसका खामियाजा अब यहाँ के लोग भुगत रहे है.गंगा के विकराल रूप के कारण गांव के अस्तित्व पर अब खतरा बना हुआ है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article